अंबाला। छावनी से साहा तक बन रहे नेशनल हाईवे 444-ए निर्माण को लेकर आज टांगरी बांध क्षेत्र के नजदीक पेड़ों की कटाई की जाएगी। इस कारण प्रभु प्रेम पुरम क्षेत्र की बिजली 6 घंटे के लिए बंद रहेगी। इंडस्ट्रियल एरिया उपमंडल अधिकारी सतबीर चोपड़ा ने बताया कि सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक वन विभाग द्वारा पेड़ों की कटाई की जाएगी। इस कारण 11 केवी पीपी फीडर जोकि 66 केवी इंडस्ट्रियल एरिया सब-स्टेशन से चलता है, बंद रहेगा। संवाद