फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बिजली खर्च की 49 हजार रुपये की, बिल आया 1.41 लाख का

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर बलदेव नगर यूएचबीवीएन अधीक्षक अभियंता कार्यालय में बिजली अदालत में उपभोक्ताओं की शिकायत सुनी गई। इस मौके पर सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक कार्यकारी अभियंता सुखबीर सिंह ने शिकायत सुनीं। इस अदालत में चार शिकायत आईं। अदालत में अमरजीत कौर ने 1 लाख 41 हजार के बिल से जुड़ी अपनी शिकायत रखी। उन्होंने बताया कि उन्होने कम बिजली का प्रयोग किया है मगर बिजली निगम ने उनका बिल 1.41 लाख रुपये भेज दिया। अधिकारियों ने जब जांच कराई तो शिकायत सही पाई गई। ऐसे में विभाग ने गलती मानते हुए तत्काल पीड़िता का 92 हजार का बिल माफ किया गया और बाकी 49 हजार रुपये की राशि को भरने के निर्देश दिए। इसी तरह बलदेव नगर और सराफा बाजार क्षेत्र से बिजली लाइन शिफ्ट करने की शिकायत आई। छावनी से गलत बिल आने की शिकायत आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें