फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बठिंडा-श्रीगंगानगर रेलखंड पर अब दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक ट्रेनें

विज्ञापन
उत्तर रेलवे अंबाला मंडल के अधीन बठिंडा रेल खंड पर किया गया विद्य्तीकरण का कार्य। रेलवे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। पंजाब और राजस्थान के बीच रेल यातायात को अधिक गति, सुगमता और आधुनिकता प्रदान करने की दिशा में उत्तर पश्चिमी रेलवे और उत्तर रेलवे ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। बठिंडा–श्रीगंगानगर (अबोहर होकर) रेल खंड के पूर्ण विद्युतीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। 116.75 करोड़ से तैयार इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के साथ ही इस पूरे रेल मार्ग पर डीजल इंजनों के युग पर पूर्ण विराम लग जाएगा।
रेलवे प्रशासन से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, रविवार से लगभग 127 किमी लंबे इस खंड पर नियमित रूप से इलेक्ट्रिक इंजनों (विद्युत कर्षण) का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इसकी शुरुआत ट्रेन नंबर 14527/14528 बठिंडा–श्रीगंगानगर–बठिंडा एक्सप्रेस रेलसेवा से की जाएगी। अब यह ट्रेन बिजली से चलने वाले इंजन के साथ संचालित होगी।
विज्ञापन

डीआरएम विनोद भाटिया के मुताबिक, इलेक्ट्रिक इंजन में पिक-अप और टॉर्क क्षमता डीजल इंजन की तुलना में काफी ज्यादा होती है। इसके चलते ट्रेनों की रफ्तार में तेजी आएगी और यात्रियों के समय की बचत होगी। उन्होंने बताया कि बठिंडा, अबोहर और श्रीगंगानगर क्षेत्र के व्यापारियों, विद्यार्थियों और दैनिक यात्रियों को इस परियोजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

-
प्रदूषण से मिलेगी मुक्ति, इको-फ्रेंडली बनेगा रेलमार्ग
पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से यह परियोजना मील का पत्थर साबित होगी। डीजल इंजनों के बंद होने से इस पूरे इलाके में धुएं और कार्बन उत्सर्जन में भारी गिरावट आएगी। यह कदम भारतीय रेलवे के देशव्यापी नेट जीरो कार्बन एमिटर बनने के संकल्प को और मजबूती प्रदान करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें