अंबाला सिटी। सरकुलर रोड स्थित गोदाम की दीवार से ईंट निकालकर चोरों ने बिजली के तार व अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। थाना सिटी पुलिस को दी शिकायत में कमलजीत सिंह ने बताया कि वह नजदीक नाहन हाउस शहर का निवासी है। उसकी कॉपर ट्रेडिंग के नाम से बिजली की दुकान है। इसके साथ ही उसका गोदाम सरकुलर रोड पर है। उसमें बिजली का सामान रखा है। रविवार की रात उसने गोदाम को ठीक से बंद किया था। अगले दिन जब उसने दोपहर को गोदाम खोला तो देखा कि गोदाम के पीछे की दीवार से ईंटें निकली हुई हैं। गोदाम में रखे बिजली के तार व अन्य सामान गायब था। जिसे किसी ने चोरी कर लिया। इस शिकायत के बाद पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।