शहजादपुर। रविवार देर शाम शहजादपुर की शिव कॉलोनी में एक घर के कमरे में खाना बनाते समय सिलिंडर से गैस रिसने के कारण कमरे में आग लग गई। आग के कारण कमरे में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। विक्रम ने बताया कि रविवार शाम को कमरे में खाना बना रहे थे तो रसोई गैस सिलिंडर से अचानक गैस का रिसाव हो गया। इस कारण कमरे में आग लग गई। वह जान बचा कमरे से बाहर निकले और देखते ही देखते कमरे में आग चारों तरफ फेल गई। आग में कमरे में रखा सामान कागजात, नकदी आदि जलकर राख हो गए।