फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अब 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें

विज्ञापन
अंबाला छावनी बस अड्डे पर खड़ी इलेक्ट्रिक बस । संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक बसों की धीमी गति की शिकायतें मिलने पर सॉफ्टवेयर किया अपडेट
विज्ञापन

संदीप कुमार
अंबाला। जिले में इलेक्ट्रिक बसों की रफ्तार अब बढ़ा दी गई है। विभाग की ओर से बसों में सॉफ्टवेयर अपडेट किए जाने के बाद अब इलेक्ट्रिक बसें 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी। पहले इन बसों की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटा थी। इस बदलाव के बाद यात्रियों के समय की बचत होगी। वह समय से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। इससे पहले लोग इलेक्ट्रिक बसों की गति कम होने की शिकायत लगातार रोडवेज अधिकारियों से कर रहे थे।
यात्री संख्या में होगा इजाफा
अंबाला में 15 इलेक्ट्रिक बसें हैं। इनमें से पांच बसें यमुनानगर मार्ग पर संचालित हो रही हैं जो सुबह शाम 10 फेरे लगा रही हैं। करीब एक साल से यह बसें 50 किमी प्रति घंटे की सीमित गति से चल रही थीं। रफ्तार कम होने के कारण यमुनानगर, नारायणगढ़ और बराड़ा जाने वाले यात्री इन बसों में बैठने से कतराते थे, क्योंकि सामान्य डीजल बसें इनसे पहले गंतव्य तक पहुंचा देती थीं। यात्रियों की लगातार शिकायतों को देखते हुए विभाग ने सॉफ्टवेयर अपडेट कर स्पीड को 65 किमी प्रति घंटा कर दिया है।
विज्ञापन

ढाई घंटे का सफर डेढ़ घंटे में
सॉफ्टवेयर अपडेट होने के बाद यमुनानगर जाने वाली बसें अब ढाई घंटे के बजाय डेढ़ घंटे में सफर पूरा करेंगी। इसी तरह, सिटी से नारायणगढ़ जाने वाली दो बसों के समय में भी 25 मिनट की कटौती हुई है। यह बस पहले 1 घंटा 45 मिनट लेती थी, जो अब 1 घंटा 20 मिनट में नारायणगढ़ पहुंच रही है।
विज्ञापन


इलेक्ट्रिक बसों की स्पीड पहले 50 थी, सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद अब 65 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई है। स्पीड बढ़ने से अब यात्री इन बसों में पहले से ज्यादा सफर करेंगे।
- अश्वनी डाेगरा, महाप्रबंधक, अंबाला डिपो

अंबाला छावनी बस अड्डे पर खड़ी इलेक्ट्रिक बस । संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें