संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। अंबाला डिपो के बेड़े में हाल ही में शामिल हुईं 10 नई इलेक्ट्रिक बसों का परिवहन मंत्री अनिल विज ने हरी झंडी दिखाकर संचालन शुरू किया गया था।
परिवहन विभाग की ओर से अब इन बसों को पिंजौर, हिमाचल प्रदेश के बद्दी, इस्माइलाबाद, पेहवा और पीपली जैसे अंतरराज्यीय व जिला मार्गों पर संचालन शुरू किया गया है।
इन आधुनिक और वातानुकूलित बसों के चलने से रोजाना सफर करने वाले नौकरीपेशा लोगों और आम यात्रियों को भीषण गर्मी में बड़ी राहत मिलेगी। मौजूदा समय में अंबाला में 25 इलेक्ट्रिक बसें हैं। जो यात्रियों को बेहतर सुविधाएं दे रही हैं।
अब अंबाला सिटी से वाया अंबाला छावनी होते हुए पिंजौर और हिमाचल के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा उपलब्ध होगी। इसके अलावा, कुरुक्षेत्र रूट पर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए इस्माइलाबाद, पेहवा और पीपली मार्ग पर भी इन बसों का संचालन सुचारू रूप से शुरू कर दिया गया है।