फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जैन समाज की छह प्रबंधन समितियों के चुनाव 28 को, 514 मतदाता करेंगे मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जैन समाज की छह प्रबंधन समिति का चुनाव एसए जैन पीजी कॉलेज में 28 जनवरी को करवाया जाएगा। शाम को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। छह प्रबंधन समिति में से एसए जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल और एसए जैन विजय वल्लभ पब्लिक स्कूल प्रबंधन समिति के लिए दो-दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इन दोनों समितियों में प्रधान समेत पांच पदाधिकारी व 10-10 सदस्य चुने जाएंगे।
विज्ञापन

इसी तरह श्री जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ, एसए जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल व एसए जैन शिशु निकेतन पब्लिक स्कूल, श्री आत्मानंद जैन सभा और श्री सुपार्श्वनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर के लिए एक-एक प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। ऐसे में इन चार प्रबंधन समिति का चुनाव सर्वसम्मति से होना तय है। चुनाव के लिए शहर के एसए जैन पीजी कॉलेज प्राचार्य डॉ. आभा बंसल को निर्वाचन अधिकारी लगाया गया है।
एसए जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल व एसए जैन विजय वल्लभ पब्लिक स्कूल प्रबंधन समिति के चुनाव के लिए दो-दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। एसए जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रबंधन समिति के लिए कुल 15 सदस्य चुने जाने हैं। इनमें प्रधान पद के लिए राजीव जैन, हितेश जैन, उप प्रधान संजय जैन, योगेश जैन, मैनेजर अमन कुमार, हितेश जैन, मंत्री नमन जैन, रितेश जैन, कोषाध्यक्ष के लिए अतुल जैन, तरुण जैन चुनाव मैदान में है।
विज्ञापन

चुनाव निर्वाचन अधिकारी डॉ. आभा बंसल ने बताया कि जैन समाज की छह प्रबंधन समिति का चुनाव होना है। इनमें से दो प्रबंधन समिति के लिए दो-दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। वहीं चार प्रबंधन समिति में एक-एक प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में है। यह चुनाव 28 जनवरी को सुबह 8.30 से शाम पांच बजे तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें