अंबाला। पहले लोग बिना काम किए वाहवाही लूटते थे, मगर हम धरातल पर काम करके दिखाते हैं। जितने कार्य हमने करवाए, उसका दस प्रतिशत भी हमारे से पहले किसी ने कराया हो तो बताएं। केवल मच्छौंडा में ही नहीं हमने छावनी के कोने-कोने में विकास करवाकर दिया है। उक्त जानकारी वीरवार को हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दी। विज गुरुवार को छावनी के मच्छौंडा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत क्षेत्रवासियों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि मच्छौंडा गांव और मेरी काॅलोनी पड़ोसी की तरह हैं। यहां के निवासियों की समस्याओं को दूर किया और जान लगाकर काम किया। विकसित भारत यात्रा के तहत आज वो सभी अधिकारियों को वह मच्छौंडा में लेकर आए हैं, ताकि जनता को मौके पर ही लाभ मिल सके। इस दौरान लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए व पेंशन से संबंधित कार्रवाई की गई। इस अवसर पर स्थानीय भाजपा नेता राजीव गुप्ता, किरणपाल चौहान, रामबाबू यादव, सुरेंद्र सिंह, बलिहार सिंह, सतीश, अमरीक सिंह, लेखराज, रिशु, पूर्व सरपंच सुरेश, मेवा सिंह, सोनू प्रधान, प्रिंस कुमार, लेखराज, बब्लू राणा, राजबीर सिंह, कर्णबीर, त्रिलोचन सिंह, सोहनलाल आदि मौजूद रहे।
एयरपोर्ट से बढ़ेगा अंबाला का रुतबा
गृह मंत्री ने कहा कि एयरपोर्ट के आने से अंबाला का रुतबा बढ़ेगा। पहले गुरुग्राम केवल खाली जमीन में तब्दील था, मगर जब वहां एयरपोर्ट बना तो बाजार को बढ़ावा मिला। आज गुरुग्राम देश के चुनिंदा शहरों में शामिल हो चुका है। उन्होंने बताया अंबाला छावनी में एयरपोर्ट निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और बहुत जल्द यहां से भी विमान सेवा प्रारंभ होगी।
रेलवे स्टेशन पर चेकिंग करते सीओ सिटी और कोतवाली इंस्पैक्टर।स्रोत-पुलिस
रेलवे स्टेशन पर चेकिंग करते सीओ सिटी और कोतवाली इंस्पैक्टर।स्रोत-पुलिस
रेलवे स्टेशन पर चेकिंग करते सीओ सिटी और कोतवाली इंस्पैक्टर।स्रोत-पुलिस