अंबाला सिटी। जिले में चार ग्राम पंचायत में रविवार को उपचुनाव होगा। इनमें खंड अंबाला प्रथम की ग्राम पंचायत काठगढ़, खंड बराड़ा की ग्राम पंचायत सज्जन माजरी, खंड नारायणगढ़ की ग्राम पंचायत आजमपुर और खंड शहजादपुर की ग्राम पंचायत नसडौली में चुनाव होगा।
यह चुनाव सुबह आठ से शाम छह बजे तक कराया जाएगा। चुनाव को लेकर गांवों में पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा। वहीं, शनिवार शाम को चुनाव को लेकर पोलिंग पार्टी रवाना हुई।
सर्वसम्मति से एक सरपंच और 22 पंच नियुक्त
बीती 2 जून तक खंड अंबाला प्रथम में 2 पंच पद, खंड अंबाला द्वितीय में दो पंच पद, खंड बराड़ा में तीन पंच पद, खंड नारायणगढ़ में एक सरपंच और छह पंच पद, खंड साहा में दो पंच पद और खंड शहजादपुर में सात पंच पद पर कुल एक सरपंच और 22 पंच निर्विरोध निर्वाचित किए गए। नामांकन वापस लेने, रद होने, कोई नामांकन प्राप्त न होने के कारण खंड अंबाला प्रथम में 4 पंच, खंड अंबाला द्वितीय में एक पंच पद, खंड नारायणगढ़ में सात पंच, खंड साहा में एक पंच पद, खंड शहजादपुर में पंच पद के कुल 14 पंच पद रिक्त रह गए हैं। इस प्रकार कुल 36 पंच में से 22 पंच सर्वसम्मति से चुने गए।