फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में बुजुर्ग महिला पर तेजधार हथियारों से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुलाना। धीन गांव में बुजुर्ग महिला के घर आरोपियों ने रंजिशन हमला कर दिया। आरोपी महिला के घर तेजधार हथियारों के साथ घुसे और महिला पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। बुजुर्ग महिला ने पुलिस को शिकायत सौंप कर अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। थाना मुलाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार महिलाओं व एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में बन्ती देवी ने कहा कि वह धीन कॉलोनी में पिछले 60 वर्षों से रह रही है। शिकायत के अनुसार बीती 24 अगस्त को सुबह साढ़े नौ बजे बुजुर्ग महिला पर उसके घर में हमला किया गया। शिकायत में बताया कि सरला, मतलेश, हिमांशु ,सीता देवी व मोनिका ने उस पर हमला किया ,जिसमें बेरहमी से वार किए गए। आरोपियों ने कस्सी का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान महिला के परिजनों ने उसे छुड़ाने का प्रयास भी किया लेकिन आरोपी लगातार वार करते रहे। शिकायत के अनुसार आरोपी पहले भी उन्हें जान से मारने की धमकी दे चुके है। बुजुर्ग महिला ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों से उसके परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है । पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस का बुजुर्ग महिला की शिकायत पर आरोपी चार महिलाओं और एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें