अंबाला। कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6/7 पर बैठे बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। जांच अधिकारी देवीलाल ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 60-65 वर्ष है। शिनाख्त न होने के कारण शव जीआरपी थाने के डेड हाउस में रखवा दिया है। पहचान के लिए नजदीकी थाना क्षेत्रों में भी संपर्क किया गया है। संवाद