अंबाला सिटी। रणजीत नगर में वीरवार की रात मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। जिम के बाहर बर्गर खाने के दौरान हुए झगड़े में दो युवकों ने लिहारसा गांव निवासी शुभम पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घायल अवस्था में युवक को अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल से प्राथमिक उपचार के लिए चंडीगढ़-32 भेज दिया। घायल के दोस्त अभिनव ने बताया कि उसकी रणजीत नगर में सीमेंट की दुकान है। वीरवार रात वह अपने दोस्तों शुभम, सुखमन के साथ जिम करने के बाद पास ही के एक फास्ट फूड स्टॉल पर बर्गर खाने गया था। पहले से मौजूदा अर्जुन उर्फ लवी व काका से शुभम की बहस हो गई, देखते ही देखते शुभम की पीठ पर चाकू मार दिया। पुलिस ने दोनों हमलावर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।