फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बिजली के तार से हुए हादसे में घायल बुजुर्ग ने 6 महीने बाद तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बिजली निगम की लापरवाही के कारण तार से करंट लगने पर चोटिल होने वाले डिफेंस एन्क्लेव बोह रोड निवासी 72 वर्षीय मोहिंदर पाल का निधन हो गया। लंबे समय से बीमार चल रहे मोहिंदर पाल ने 17 मार्च को अंतिम सांस ली। 6 महीनों से वह जिंदगी व मौत से जूझ रहे थे। परिजनों ने बताया कि यह हादसा बिजली विभाग की घोर लापरवाही के कारण हुआ था। बताया कि 11 सितंबर को मोहिंदर पाल अपनी स्कूटी पर जा रहे थे, तभी मरम्मत कार्य के दौरान सड़क पर झूलते एक बिजली के तार की चपेट में आ गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया था कि विभाग ने कार्यस्थल पर कोई बैरिकेड या चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया था, जो इस जानलेवा दुर्घटना का कारण बना था।
विज्ञापन


गर्दन की टूट गई थी हड्डियां

तार गले में फंसने के कारण उनकी गर्दन की सी-4-सी-6 हड्डियों में गंभीर चोट आई थी, जिससे वह पूरी तरह लकवाग्रस्त हो गए थे। उन्हें पंचकूला के अलकेमिस्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुधार के चलते 15 अक्तूबर 2025 को उन्हें रोहतक के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया था। इस हादसे में लगी चोट के कारण वह स्वस्थ नहीं हो पाए थे। परिवार ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ औपचारिक जांच व सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें