अंबाला। सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा बब्याल के नजदीक मुख्य बाजार में खेड़ा के पास हुआ। मृतक बलवंत राज के बेटे विनय कुमार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। विनय ने बताया कि 30 जुलाई को शाम लगभग छह बजे उनके पिता मुख्य बाजार से गुजर रहे थे। इस दौरान एक तेजगति से आए बाइक सवार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के कारण वह सिर के बल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें तुरंत एक नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। विनय ने बताया कि जिस बाइक ने पिता को टक्कर मारी थी, उसे स्थानीय निवासी विशाल चला रहा था।