फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबीस घंटों से न बिजली न पानी, बेहाल जिंदगानी

Sat, 11 Jun 2016 09:52 AM IST
रविवार शाम छह बजे से गुल हो गई थी बिजली,
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट। रविवार सायं आए अंधड़ और बारिश की वजह से कैंट व सिटी के कई इलाकों में चौबीस घंटों से बिजली व पानी का जबरदस्त संकट गहराया हुआ है। सोमवार दोपहर तक ट्विन सिटी के कई हिस्सों में बिजली नहीं आ पाई। विभाग का कहना है कि एक दर्जन बिजली के खंभे टूट कर गिरे, जबकि कई फीडरों को बंद करना पड़ा। सोमवार दोपहर के बार भी बिजली कट का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है
कि रविवार सायं आए अंधड़ और बारिश के कारण ट्विन सिटी की बिजली गुल हो गई। कईं इलाकों में तो आधी रात तक बिजली आपूत सुचारु हो गई, लेकिन कई इलाकों में रात भर बिजली गायब रही, जबकि कुछ क्षेत्रों में तो सोमवार दोपहर के बाद बिजली आपूर्ति सुचारु हुई।
कैंट के महेश नगर क्षेत्र व गोविंद नगर की कुछ कालोनियों के आलावा राय मार्केट, बैंक रोड, बीआई मैस रोड के आसपास का एरिया, सिटी में विभिन्न हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। यह आपूर्ति कई इलाकों में सुबह बहाल हुई, तो कहीं पर दोपहर के बाद सुचारु हो पाई। राय मार्केट, बैंक रोड, बीआई मैस रोड के आसपास के एरिया में रहने वाले लोगों को रात भर गर्मी में ही रहना पड़ा ,जबकि सुबह कुछ देर के लिए बिजली आई, लेकिन थोड़ी देर बाद ही चली गई। इसके बाद भी बिजली का आना-जाना लगा रहा।
विज्ञापन


बिजली कट में झेलना पड़ा पेयजल संकट

कैंट के करीब आधा दर्जन इलाकों में बिजली कट के कारण पेयजल संकट गहरा गया। सुबह के समय पानी की आपूत ही नहीं हो पाई, जबकि लोगों को काफी दूर से पेयजल एकत्रित करना पड़ा। राय मार्केट व बैंक रोड के आसपास रहने वाले लोगों को रेलवे रोड सहित कई अन्य जगहों से पानी इकठ्ठा करना पड़ा। जब तक बिजली आपूर्ति बहाल होती, तब तक वाटर सप्लाई का समय ही बीत गया।

हल्की बारिश में भी बिजली गुल

मुलाना क्षेत्र में तेज अंधड़ के कारण बिजली के तार टूट गए, जिससे बिजली आपूर्ति बुरी तरह से प्रभावित हो गई। स्थानीय निवासियों में कर्म सिहं, हिम्मत राज, प्रवीण कुमार, जय सिहं व अमित ने बताया कि बिजली की तारें खस्ता हालात में हो चुकी है। थोड़ी सी  हवा चल जाए बरसात आ जाए तो तारों के टूट जाने से बिजली की सप्लाई बाधित हो जाती है,
जो कईं घंटों तक सामान्य नहीं होती। इसी कारण से पेयजल किल्लत भी गहरा जाती है। लोगों ने मांग की है कि जर्जर हो चुकी इन तारों को बदला जाए, ताकि लोगों को राहत मिले।


कर्मचारियों की जबरदस्त कमी है, जिसके चलते परेशानियां झेलनी पड़ती है। आंधी बारिश में बिजली गुल हो जाती है, जिसे ठीक करने में कईं घंटे लग जाते हैं। थे। हरियाणा गठन के दौरान 47 हजार कर्मचारी थे, जबकि संख्या 35 हजार है, जिसमें 12 हजार कांट्रेक्ट पर हैं। यदि सरकार कर्मचारियों की संख्या व काम करने के आधुनिक उपकरण उपलब्ध करवाए, तो यह समस्या दूर हो सकती है।
- महेश गोयल, सर्कल सचिव आल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर्स यूनियन

रविवार को आई आंधी व बारिश के कारण करीब एक दर्जन जगहों से पोल उखड़ गए, जिसके कारण कईं जगहों की बिजली आपूर्ति रोकनी पड़ी। रविवार देर रात तक आपूर्ति बहाल कर दी गई थी, जबकि हो सकता है कि कुछ इलाकों में लोकल फाल्ट हो।
विज्ञापन

- वीके खुराना, एसई बिजली विभाग
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें