फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एकता एक्सप्रेस ट्रेन में लगेंगे अतिरिक्त डिब्बे

विज्ञापन
भिवानी से कालका के बीच चलने वाली एकता एक्सप्रेस। रेलवे
विज्ञापन
अंबाला। त्योहारी सीजन पर रेलवे ने अंबाला कैंट जंक्शन से निकलने वाली दो जोड़ी ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया है।
विज्ञापन

यह कोच दिल्ली-बठिंडा के बीच चलने वाली ट्रेन 14731/32 किसान एक्सप्रेस और भिवानी से कालका के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 14795/96 एकता एक्सप्रेस में लगाए जाएंगे ताकि भीड़भाड़ के दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि दिल्ली-बठिंडा, हिसार-तिरुपति, भिवानी-कालका और भिवानी-मथुरा मार्ग ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे ताकि यात्रियों को कंफर्म सीट मिल सके।
विज्ञापन

अस्थायी आधार पर होगी वृद्धि : दिल्ली-बठिंडा एक्सप्रेस ट्रेन में दिल्ली से 1 से 30 सितंबर तक और बठिंडा से 2 से 1 अक्तूबर तक एक अतिरिक्त द्वितीय शयनयान (स्लीपर श्रेणी) का कोच जोड़ा जाएगा। इसी प्रकार भिवानी-कालका-भिवानी एक्सप्रेस में 11 से 30 सितंबर तक तीन अतिरिक्त द्वितीय साधारण श्रेणी (जनरल क्लास) के डिब्बे जोड़े जाएंगे ताकि जनरल श्रेणी के यात्रियों को भी सुविधा मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें