अंबाला सिटी के जगाधरी गेट स्थित डीएवी स्कूल के छात्र एकमजोत रुस में प्रतिभा दिखाते हुए। स्कूल
- फोटो : Archive
अंबाला। डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, जगाधरी गेट को अपने पूर्व छात्र एकमजोत सिंह संधू की सफलता के रूप में अनमोल उपहार मिला है। रूस में आयोजित प्रतिष्ठित इंटरनेशनल स्पेस गेम्स 2026 में एकमजोत ने बेस्ट कम्युनिकेशन सिस्टम्स स्पेशलिस्ट श्रेणी में पहला स्थान हासिल कर अंबाला और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। एकमजोत ने सत्र 2023-24 में डीएवी अंबाला से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी रुड़की में दाखिला लिया था। आईआईटी रुड़की की ओर से इस वैश्विक प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने अपनी उत्कृष्ट तकनीकी समझ और लगन के बल पर यह खिताबी जीत दर्ज की। संवाद