फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: स्कूल की छुट्टी के बाद आठवीं कक्षा का छात्र लापता, स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के सेसिल काॅन्वेंट स्कूल से छुट्टी के बाद 8वीं कक्षा का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। उधर, देररात तक परिजन व पुलिस बच्चे की तलाश में पार्क, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित पेट्रोल पंप पर तलाशती रही। वहीं दर्जनों दुकानों के कैमरे भी खंगाले, लेकिन खबर लिखे जाने तक उसका कोई सुराग नहीं लगा। वहीं बच्चे के पिता सुखविंद्र ने स्कूल मैनेजमेंट पर ही लापरवाही के आरोप लगाए है। कहा कि बच्चे को स्कूल वैन चालक को सौंपा ही नहीं था तो उन्होंने कैसे कह दिया कि स्कूल वैन ले गई।
विज्ञापन

बच्चे के पिता डिफेंस कॉलोनी निवासी सुखविंद्र ने बताया कि वह सेना में हवलदार के पद पर तैनात है। करीब 15 दिन पहले ही माता जी का देहांत हो गया था। वह छुट्टी लेकर आया था और 15 वर्ष का अभीजोत उनका इकलौता बेटा है। परिजनों का कहना है कि सोमवार को वह वैन चालक को भी स्कूल में नहीं मिला। जैसे ही वैन चालक ने बच्चे की मां को फोन किया तो उन्होंने कहा कि अभीजोत को उसे पिता ले लेंगे। सोमवार को ही घर पर शांति पाठ रखा था। दोपहर को वह बाजार में था तो दो बजकर 40 मिनट पर बेटे को लेने स्कूल आया तो वह नहीं मिला था।

परिजन स्कूल में आए थे और सीसीटीवी को जांचा तो उसमें बच्चा छुट्टी के बाद खुद ही स्कूल के गेट से बाहर राय मार्केट की तरफ जाता हुआ दिखाई दे रहा है। बच्चा शरारती था और प्राचार्य ने उसकी शिकायत कर परिजनों को बुलाया था। दोपहर को परिजनों को फोन किया तो वो बोले थे कि वह दो दिन बाद आएंगे। छुट्टी के बाद बच्चे को रिसेप्शन पर बैठाया था और वह खुद ही चला गया। स्कूल से केवल छोटे यानी नर्सरी व केजी के बच्चे ही हेंडओवर होते हैं और बाकी बड़े बच्चों वैन व परिजन हॉल से ले जाते हैं। स्कूल की पूरी मैनेजमेंट बच्चे की तलाश में जुटी हुई है और सभी ग्रुप में मैसेज भेजा जा रहा है ताकि बच्चा जल्द से जल्द मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनीशा, प्रिंसिपल, सेसिल कान्वेंट स्कूल
मामले की सूचना मिलने के बाद बच्चे की तलाश की जा रही है। परिजनों की तरफ से कोई लिखित में शिकायत आती है तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-इंस्पेक्टर नरेश, थाना प्रभारी अंबाला कैंट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें