फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। पुलिस ने सुभाष पार्क के पास आठ ग्राम स्मैक समेत युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक सुभाष पार्क के पास स्मैक बेचने के लिए खड़ा है। पुलिस सुभाष पार्क के पास पहुंची तो एक युवक वहां खड़ा हुआ दिखाई दिया। उसने भागने की कोशिश की तो पुलिस ने उसे काबू कर लिया। युवक की तलाशी ली तो उससे आठ ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसके बाद पुलिस युवक को लेकर कैंट थाना ले आई और पूछताछ शुरू कर दी। युवक की पहचान मनदीप सिंह निवासी गांव खेडी रांगडान जिला यमुना नगर के रूप में हुई। आरोपी ने बताया कि वह 08 ग्राम 5 मिलीग्राम स्मैक अंबाला छावनी की डेहा कॉलोनी निवासी गुड्डी से खरीदकर लाया है। एएसआई मतलुब हुसैनी की शिकायत पर आरोपी मनदीप व गुड्डी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें