फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

76 विद्यार्थी अभी यूक्रेन में फंसे

विज्ञापन
यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सकुशल वापिस लाने के लिए एसडीएम व तहसीलदारों के साथ बैठक करते उपायुक? - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। जिले के लगभग 76 विद्यार्थी अभी यूक्रेन में फंसे हुए हैं। यह जानकारी उपायुक्त विक्रम सिंह ने दी। उन्होंने बुधवार को अपने कार्यालय में एसडीएम और संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके क्षेत्रों के जो भी विद्यार्थी यूक्रेन में हैं, अधिकारी उनके परिजनों के संपर्क में रहें। उन्हें विश्वास दिलवाएं कि सरकार द्वारा हर संभव प्रयास करते हुए उन्हें सकुशल वापस लाने का काम किया जा रहा है। यदि किसी को इससे संबंधित कोई भी जानकारी चाहिए तो वे उपायुक्त कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन द्वारा इस विषय में प्रतिदिन की रिपोर्ट दोपहर एक बजे व सायं सात बजे दिल्ली में रेजिडेंट कमिश्नर को उपलब्ध करवाई जा रही है। उपायुक्त ने कहा कि लोग धैर्य बनाकर रखें, घबराएं नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें