अंबाला सिटी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से केंद्रीय कारागार में जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम प्रवीन ने बताया कि इस जेल लोक अदालत में 8 मुकदमें रखे गए थे।
जिनमें नियमानुसार दो बंदियों को निर्धारित शर्तों पर रिहा किया गया। सीजेएम प्रवीन ने बताया कि प्रतिमाह जेल लोक अदालत का आयोजन पहले व तीसरे बुधवार को किया जाता है। इसके अलावा बिजली, पानी इत्यादि संबंधित प्री लिटिगेशन स्टेज पर मुकदमें स्थाई लोक अदालत में लगाकर निपटाए जा सकते हैं। स्थायी लोक अदालत जिला एडीआर सैंटर में स्थापित है और किसी भी कार्यदिवस पर इसके मुकदमें लगा सकते हैं। नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय अंबाला व सब डिवीजन नारायणगढ़ की अदालतों में 8 मार्च 2025 को किया जाएगा। इसके अतिरिक्त स्थाई लोक अदालत और उपभोक्ता अदालत में नेशनल लोक अदालत 7 मार्च 2025 को किया जाएगा। संवाद