अंबाला सिटी। कोरोना के नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर अलर्ट हो गया है। मंगलवार को राहत की बात यही कि कोई भी कोरोना का मामला सामने नहीं आया है। अब केवल आठ सक्रिय मामले रह गए हैं।
लगातार बढ़ते कोरोना के नए मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर अलर्ट मोड पर आ गया है। विभाग की ओर से सैंपलिंग को तेज करने के साथ ही संक्रमित मरीजों पर विशेष रूप से निगरानी रखने के आदेश जारी कर दिए हैं। इससे कि मरीजों की स्थिति का समय समय पर पता चल सके। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से अन्य जरूरी दिशा निर्देश भी जारी किए जा चुके है।