फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी धर्मों ने ईद मना दिया भाईचारे का संदेश

Fri, 08 Jul 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
विज्ञापन
ईद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ईद उल फित्तर पर्व अंबाला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जहां जिलेभर की तमाम मस्जिदों और ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की गई, वहीं दूसरे धर्मों के लोगों ने भी मस्जिदों में पहुंचकर मुस्लिम भाइयों के साथ ईद मनाई और भाईचारे का संदेश दिया। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी कैंट की जामा मसजिद में बतौर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। अंबाला में ईद पर्व भाईचारे को समर्पित रहा। शाम को भी विभिन्न जगहों पर सामूहिक रूप से विभिन्न धर्मों के लोगों ने इस पर्व की खुशी में खीर व मिठाइयों का सेवन किया। जबकि लोगों ने एक-दूसरे के घरों में भी मिठाइयां बांटी। इस पर्व को लेकर खासकर मुस्लिम लोगों के घरों में ज्यादा उत्साह देखा गया। सभी ने अपने घरों में जहां विशेष पकवान बनवाएं, वहीं बच्चे भी नए कपड़ों में सजे-धजे नजर आए।
विज्ञापन

बच्चों से लेकर बूढ़ों ने मस्जिदों में आकर ईद की नमाज अदा की और एक-दूसरे को मुबारक दी। इस दौरान मस्जिद और ईदगाह भी दुआओं से गूंज उठे और देश व दुनिया में अमन व चैन की दुआएं मांगी गई।

बृहस्पतिवार को इस अवसर पर सुबह कैंट स्थित ईदगाह लालकुर्ती बाजार, रहीम नगर मुस्लिम कॉलोनी, पानीपत लाइन, कालीपलटन, ऐलनबाई लाइन, जामा मसजिद चूना चौक व अंबाला सिटी स्थित ईदगाह मक्का मस्जिद हरी पैलेस, अबु बकर मस्जिद रेलवे रोड, मदीना मस्जिद कचहरी वाली, मस्जिद उस्मान जंडली, मस्जिद लक्की शाह अनाज मंडी, मस्जिद बादशाही बाग, मस्जिद तवक्कल शाह व मस्जिद ईदगाह में ईद की नमाज सामूहिक रूप से अदा की गई। 
विज्ञापन


विज ने दी मुबारकबाद
उधर, जामा मसजिद में मस्जिद भाइयों को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सभी को ईद उल फितर की मुबारकबाद दी और भाईचारे का संदेश दिया। विज ने कहा कि मस्जिद समाज धर्मशाला के लिए जगह मुहैया करवाए तो वह निर्माण के लिए 20 लाख रुपये देंगे। विज ने कहा सभी मिल-जुलकर रहेंगे तो देश तरक्की करेगा। उन्होंने कहा कि अगर मस्जिद समाज उन्हें जमीन मुहैया करवा देता है तो धर्मशाला के लिए वह उन्हें 20 लाख रुपये देंगे।

अमन और चैन की मांगी दुआ
अंबाला सिटी। ईद के मौके पर वीरवार को सिटी की सभी मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई और मौलाना मोहम्मद जावेद नदवी ने नमाज पढ़ाने के बाद देश व विदेश में अमन शांति सुकुन रहे और भाई चारा बना रहे इसके लिए दुआ मांगी।
नमाज के बाद भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष एवं मुस्लिम इमदादि तंजीम के प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद दानिश जमाल ने कहा की ईद का त्यौहार गिले शिकवों को दूर कर एक दूसरे के गले मिलने का त्यौहार है। इस मौके पर मोहम्मद तारिक जमाल, मोहम्मद मोबीन, मोहम्मद शौकीन, मोहम्मद शाहनवाज, मोहम्मद सलीम, यासीन सैफी, मोहम्मद जाकिर, मोहम्मद जफर, मोहम्मद फिरोज, मोहम्मद गुलजार, मोहम्मद शाहरुख, पाली, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद इरफान खान आदि मौजूद रहे।

गांवों में भी दिखा ईद का उत्साह
बराड़ा। ईद के पावन अवसर पर बृहस्पतिवार को बराड़ा में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव वरुण चौधरी ने सभी क्षेत्रवासियों की ईद की बधाई दी और कहा कि हम सबको मिलजुल कर त्यौहार मनाने चाहिए ताकि हमारा आपसी भाईचारा और मजबूत हो सके। इस मौके पर सुलतान खान, सलामुद्दीन, मंगत अली, मूसा खान, डॉ. हरीश मोदगिल, नन्ना राणा, टीटू वधवा, नरपत कमल, पंकज राणा बराड़ा, हुक्म अली, जंगबीर राणा थंबड़, राजीव थंबड़ आदि उपस्थित रहे। 
उधर, कस्बा बराड़ा, मुलाना व आसपास के ग्रामीण इलाकों में ईद-उल-फितर पर्व धूमधाम से मनाया गया। बराड़ा गांव की ईदगाह में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकत्रित होकर ईद की नमाज पढ़ी। इसके उपरांत सबने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस पवित्र अवसर पर मस्जिद के हाफिज, अलीसेर, मेहरबान, अनवर मोहम्मद, रशीद मोहम्मद, घसीटुद्दीन, जाफरदीन, नाजिम आादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें