फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शहजादपुर को नगर पालिका बनाने की कवायद तेज, 28 जनवरी तक मांगी आपत्तियां

Sat, 17 Jan 2026 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शहजादपुर। हरियाणा सरकार ने जिला के शहजादपुर क्षेत्र को शहरी विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की तैयारी पूरी कर ली है। सरकार की अधिसूचना संख्या 09/125/2025-4 के तहत शहजादपुर सहित आसपास के पांच क्षेत्रों को मिलाकर नगर पालिका शहजादपुर का दर्जा देने की प्राथमिक अधिसूचना जारी की गई है। इस नए निकाय में ग्राम पंचायत शहजादपुर, माजरा, बापोली, ऋषि नगर (डेहा बस्ती) और भूड़ माजरी को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि इस प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और स्थानीय निवासियों की राय जानने के लिए एक विशेष कमेटी का गठन किया गया है। एसडीएम नारायणगढ़ शिवजीत भारती को इस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कमेटी में नायब तहसीलदार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी और सचिव नगरपालिका नारायणगढ़ को बतौर सदस्य शामिल किया गया है। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि यदि किसी ग्रामीण या संस्था को इस निर्णय पर कोई आपत्ति है या वे कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो वे 28 जनवरी तक लिखित में अपना पक्ष रख सकते हैं। सभी आपत्तियां एसडीएम कार्यालय के कमरा नंबर 20 में स्वीकार की जाएंगी। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त सुझावों पर विचार नहीं किया जाएगा। इस कदम से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें