फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना जागृत करने का प्रयास

Mon, 15 Dec 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला (वि)। एसएस लिटल ऐंजल्स कॉन्वेंट स्कूल में एनएस एस (राष्ट्रीय सेवा योजना) के सात दिवसीय कैंप का शुभारंभ किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना जागृत करना और उन्हें सामुदायिक सेवा के लिए प्रेरित करना था, जो एन. एस. एस के आदर्श वाक्य “मैं नहीं, बल्कि आप” को चरितार्थ करता है। शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्या नीलिमा खांडेकर द्वारा दीप प्रज्ज्वलित के साथ किया गया। शैक्षणिक सत्र के दौरान कैंप संचालक अध्यापक विनय सैनी ने नेतृत्व कौशल, टीम वर्क, और पत्रकारिता की कार्यप्रणाली जैसे विषयों पर छात्रों के साथ अपने अनुभव साझा किए। इस विशेष शिविर का प्रथम दिन न केवल सफल रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें