फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारेबाजी कर प्रमुख अभियंता का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की राज्य कमेटी के आह्वान जिला कमेटी ने शुक्रवार को मांगों को लेकर सैन्य क्षेत्र स्थित अधीक्षक अभियंता कार्यालय के बाहर हल्ला बोला। धरना प्रदर्शन करने के बाद कर्मचारियों ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अनदेखी के आरोप लगाए। वहीं, प्रमुख अभियंता का पुतला फूंककर रोष प्रदर्शन किया। साथ ही एक 16 सूत्रीय मांग पत्र अधीक्षक अभियंता के माध्यम से सरकार तक पहुंचाया। गुरप्यारा सिंह, अश्वनी कुमार तथा हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच के जिला प्रधान रामरतन शर्मा आदि ने प्रमुख अभियंता भवन व मार्ग हरियाणा को चेतावनी दी की 29 जुलाई तक यूनियन से बातचीत नहीं की तो चंडीगढ़ मुख्यालय का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

राज्य प्रधान सत्यपाल वर्मा एवं राज्य उपप्रधान तेजपाल गुर्जर और जगस्वर्ण सिंह, इंद्रजीत सिंह ने आरोप लगाया कि फील्ड कर्मचारियों की मांगों के प्रति वह गंभीर नहीं हैं। 29 दिसंबर 2021 को यूनियन के साथ बातचीत हुई थी। उसमें विश्वास दिलाया गया था कि कच्चे कर्मचारियों को समय पर वेतन मान और कौशल रोजगार निगम पंचकूला के पोर्टल पर चढ़ाया जाएगा। पीएफईएसआई काटी जाएगी। सेवा नियम की खामियां ठीक की जाएंगी व वर्दी के रेट बढ़ाए जाएंगे। मृतक के परिवार को तीन लाख रुपये का मुआवजा देना, पुरानी पेंशन लागू करना, तकनीकी पदों पर कार्यरत कर्मचारियों को पद का वेतनमान देना आदि शामिल था। इसको लेकर सभी सर्कलों के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें