फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुटिक संचालिका का पर्स छीनकर ले गए बाइक सवार दो बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के सदर बाजार चौक के निकट पैदल जा रही एक बुटीक संचालिका से बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े पर्स छीन लिया। लोगों की मौजूदगी में वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। महिला ने शोर मचाया, लेकिन भीड़ का फायदा उठाते हुए आंखों से ओझल हो गए। महिला सोनिया सांगवान ने इलाका पुलिस को मामले की जानकारी दी। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। सोनिया ने बताया कि उसका बुटिक का काम है। सदर बाजार चौक के पास ही उसकी दुकान है और बाजार में काम के सिलसिले में पैदल गई थी। काम करने के बाद दुकान जा रही थी कि बाइक सवार दो बदमाश आए और पर्स छीनकर फरार हो गए। पर्स में मोबाइल सहित नकदी व जरूरी दस्तावेज थे। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें