फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एक हजार आउट ऑफ स्कूल बच्चों के जीवन में होगा शिक्षा का उजियारा

विज्ञापन
आउट ऑफ स्कूल बच्चे केंद्र पर पढ़ाई करते हुए। विभाग
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शिक्षा विभाग जिले में एक हजार आउट ऑफ स्कूल बच्चों के जीवन में शिक्षा का उजियारा करेगा। विभाग ने इन आउट ऑफ स्कूल बच्चों को पढ़ाने के लिए 47 से ज्यादा केंद्र शुरू कर दिए हैं। इन केंद्र पर वालंटियर इन बच्चों को 9 महीने तक पढ़ाई करवाएंगे। 9 महीने के ब्रिज कोर्स के बाद इन विद्यार्थियों को उम्र के हिसाब से कक्षाओं में दाखिल करवाया जाएगा। विभाग ने राजकीय स्कूल व अन्य जगहों पर यह कक्षाएं लगानी शुरू की हैं।
विज्ञापन

सात से 14 आयु के बच्चों का कराया था सर्वे
दरअसल, बीती जनवरी माह में जिला परियोजना समन्वयक कार्यालय की ओर से सात से 14 आयु के ऐसे बच्चों का सर्वे करवाया था। जो बच्चे स्कूल नहीं जा रहे। सर्वे में विभाग को करीब एक हजार ऐसे बच्चे मिले थे। इसके बाद विभाग ने इन बच्चों को पढ़ाने के लिए वालंटियर को रखा। कुछ दिनों से अब इन कक्षाओं को चलाना शुरू कर दिया है। यह बच्चे नाै महीने का ब्रिज कोर्स करेंगे। इन बच्चों को मार्च माह में नए सत्र तक पढ़ाई करवाई जाएगी। यह कोर्स पूरा होने के बाद इन बच्चों का एक टेस्ट भी लिया जाएगा। इसके बाद राजकीय स्कूलों में दाखिला करवाया जाएगा। हर केंद्र पर करीब 25 से 30 बच्चे पढ़ रहे हैं।
केंद्र पर कैंपर और दरी भी दे रहे
शिक्षा विभाग के डीपीसी कार्यालय से सहायक परियोजना समन्वयक हरजिंद्र सिंह ने बताया कि जिले में आउट ऑफ स्कूल बच्चों के लिए 47 से ज्यादा केंद्र चल रहे हैं। इन केंद्र पर एक हजार से ज्यादा बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। इन बच्चों को नाै महीने के लिए ब्रिज कोर्स करवाया जाएगा। मार्च में नए सत्र में इन बच्चों को उम्र के हिसाब से कक्षा में दाखिल करवाया जाएगा। इन केंद्र पर बच्चों के पानी पीने के लिए कैंप व बैठने के लिए दरी भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें