अंबाला सिटी। मिशन आईटीआई एडमिशन की प्रक्रिया अपने चरम पर पहुंच गई है। आनलाइन दाखिला आवेदन के लिए अभी करीब एक सप्ताह का समय शेष है लेकिन शहर की राजकीय आईटीआई में आ रहे धड़ाधड़ आवेदनों से अब विद्यार्थियों की धड़कनें भी तेज हो रही हैं। जैसे-जैसे आवेदनों की संख्या बढ़ रही है वैसे-वैसे एक-एक सीट पर दाखिला लेना चुनौती बनता जा रहा है।
शहर राजकीय आईटीआई में अब तक 1132 सीटों पर करीब 2280 आनलाइन आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। उधर शहर की वुमन राजकीय आईटीआई में 325 आवेदन आ चुके हैं। हालांकि यहां करीब 480 सीटें हैं। ऐसे में अभी सीटों कुल सीटों से करीब 150 आवेदन कम आए हैं और छात्राओं के लिए दाखिले का यहां भी सुनहरा अवसर है। यहां कुल 16 ट्रेड हैं। उधर शहजादपुर स्थित भारंगपुर आईटीआई में 700 आवेदन आ चुके हैं। जबकि अंबाला शहर के हसनपुर की राजकीय आईटीआई में दो ट्रेड में अभी मात्र 08 आवेदन ही आए हैं। ऐसे में लड़कों के लिए इस आईटीआई में दाखिले का सुनहरा अवसर है। क्योंकि शहर की आईटीआई में दाखिला मिलना बेहद जटिल है और यहां सीटें रिक्त हैं। बता दें कि शहर की राजकीय आईटीआई में बेशक आवेदन 2280 ने किया है लेकिन कुल आवेदन 6500 के पार हो चुके हैं क्योंकि ज्यादातर ने तीन-तीन आवेदन फार्म भरे हैं।
शहर ब्वॉय आईटीआई में प्रमुख सीटों पर आवेदन की स्थिति
इलेक्ट्रीशियन 1480
फिटर 1090
कंप्यूटर आपरेटर एंड प्रोग्रामिंग 870
मेकेनिक डीजल 835
मकेनिक मोटर व्हीलर 560
मकेनिक रेफ्रीजरेशन एंड एसी 407
वेल्डर 400
टर्नर 340
इलेक्ट्रानिक्स मकेनिक 335
स्टेनोग्राफर हिंदी 310
वूमन आईटीआई अंबाला शहर में प्रमुख सीटों पर आए आवेदन
कंप्यूटर ऑपरेटर 165
स्टेनोग्राफर इंग्लिश 85
स्टेनोग्राफर हिंदी 80
बेसिक कोसमेटोलॉजी 75
कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्क मेटीनेंस 48
भारंगपुर आईटीआई में आए आवेदन
इलेक्ट्रीशियन 460
कंप्यूटर आपरेटर 290
मकेनिक रेफ्रीजरेशन एंड एसी 130
वेल्डर 125
टर्नर 82
अभी करीब 325 आनलाइन आवेदन मिल चुके हैं। छात्राओं की सबसे ज्यादा रुचि अभी कंप्यूटर आपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट ट्रेड में देखने को मिल रही है। निश्चित तौर पर हमें उम्मीद है कि हम सभी सीटों पर 100 प्रतिशत दाखिले करने में सफल होंगे।
-जगमोहन, प्रिंसिपल राजकीय वुमन आईटीआई अंबाला शहर।
कोरोना के समय में भी अभी शहर राजकीय आईटीआई में करीब 2300 आवेदन आ चुके हैं और सीटें 1132 हैं। निश्चित तौर पर हर सीट पर मेरिट हाई जाना तय है। 28 तक विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। मुझे उम्मीद है कि हमारे संस्थान में चार हजार से ज्यादा आवेदन आएंगे। विद्यार्थियों से आह्वान है कि हसनपुर में आईटीआई में आवेदन करें वहां अभी दाखिले के ज्यादा अच्छे अवसर हैं।
-भूपेंद्र सिंह सांगवान, नोडल अधिकारी आईटीआई अंबाला।