फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: गवर्नमेंट कालेज में 3752 ने भरे फार्म, अब दाखिले के लिए छात्र-छात्राएं 24 तक कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
एसपी गिरोहत्रा। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। मिशन एडमिशन के तहत कालेजों में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए राहत भरा समाचार है। अब छात्र 24 सितंबर तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले दाखिले के लिए 21 सितंबर आखिरी तारीख तय की गई थी। लेकिन सोमवार दोपहर बाद उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से लेटर जारी कर बताया गया कि अब तीन दिन और अतिरिक्त समय दिया गया है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग का यह फैसला उन कॉलेजों के लिए संजीवनी बन सकता है जिनमें अभी कुल सीटों के मुकाबले 40 प्रतिशत भी आवेदन प्राप्त नहीं हुए थे और जिन्हें सीटें खाली होने का डर सता रहा था। दूसरी अंबाला छावनी के गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में सोमवार शाम तक करीब 3752 आनलाइन आवेदन भरे जा चुके थे। यहां करीब 1100 सीटें हैं। अलबत्ता अभी तक यहां सीटों से करीब साढ़े तीन गुणा अधिक आवेदन आ चुके हैं। अब आनलाइन आवेदन की तारीख बढ़ने से यह आंकड़ा सीटों से 4 गुणा अधिक जाना तय है। जैसे-जैसे आवेदनों की संख्या बढ़ रही है वैसे- वैसे मेरिट बढ़ना भी तय है। इसी तरह नारायणगढ़ राजकीय पीजी कॉलेज में भी करीब 1167 आवेदन मिल चुके थे।
दिनभर वेबसाइट बंद रहने से छूटे पसीने
इससे पहले उच्चतर शिक्षा विभाग की वेबसाइट दिनभर बंद रही। समाचार लिखे जाने तक भी उच्चतर शिक्षा विभाग की वेबसाइट बंद थी। इसीलिए विद्यार्थी आनलाइन आवेदन नहीं कर पाए। शाम तक विद्यार्थियों को इस बारे में भी सूचना नहीं मिल पाई थी कि विभाग ने अब आनलाइन आवेदन की तारीख बढ़ा दी है। इसी कारण दिनभर आवेदन न कर पाने के चलते विद्यार्थियों के पसीने छूटे रहे। आनलाइन आवेदन करने के लिए विद्यार्थी ईधर से उधर साइबर कैफे पर भटकते नजर आए लेकिन न भरे जाने के कारण सिवाए निराशा के उनके हाथ कुछ नहीं लगा।
विज्ञापन

अंबाला के गवर्नमेंट पीजी कालेज में कोर्स अनुसार इस तरह से आए आवेदन
बीए 1800
बीकाम 820
बीकॉम कंप्यूटर एप्लीकेशन 75
बीएससी नॉन मेडिकल 400
बीएससी मेडिकल 145
बीसीए 288
बीबीए 143
बीएएमसी 61
बीटीएम 20
कुल 3752
गवर्नमेंट वूमन कॉलेज शहजादपुर में इस तरह आए आवेदन
बीए 310
बीएससी नॉन मेडिकल 60
बीकाम 125
कुल 495
गवर्नमेंट साहा कालेज में यह रही आवेदनों की स्थिति
बीए- 455
बीकाम 142
बीएससी नॉन मेडिकल 58
कुल 655
गवर्नमेंट पीजी कालेज नारायणगढ़
बीए 650
बीकाम 382
बीएससी नॉन मेडिकल 135
कुल 1167
विभाग ने आनलाइन आवेदन करने की तारीख अब 24 सितंबर तक बढ़ा दी है। निश्चित तौर पर इससे उन विद्यार्थियों को लाभ होगा जोकि किसी न किसी कारण वश अभी तक आवेदन नहीं कर पाए थे। हमारे कालेज में अभी तक करीब 500 आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन

-एसपी गिरोहत्रा, प्रिंसिपल गवर्नमेंट वुमन कॉलेज शहजादपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें