फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह जिलों के 30 कालेजों में अंबाला पीजी कालेज का चौथा और प्रदेश रैकिंग में 11वां स्थान

विज्ञापन
education - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। रेटिंग बोर्ड ऑफ हरियाणा गवर्नमेंट कालेज ने प्रदेशभर के राजकीय कालेज की रैकिंग जारी की है। इसमें अंबाला छावनी के गवर्नमेंट पीजी कालेज को प्रदेशभर में 11वां स्थान मिला है। बड़ी बात यह है कि अंबाला जोन व करनाल जिले के कालेजों की बात करें तो यहां 30 कालेज हैं और इन छह जिलों में अंबाला गवर्नमेंट कालेज को चौथा स्थान मिला है। स्टार रेटिंग में अंबाला छावनी पीजी कालेज को 43.87 अंक दिए गए हैं। जबकि पंचकूला के सेक्टर 1 के कालेज जिसे प्रदेश में पहला स्थान मिला है उसे 58.40 कुल अंक मिले हैं।
विज्ञापन

तीन पैमानों पर मिली रेटिंग
...क्वालिटी एजूकेशन
इस पैमाने पर अंबाला गवर्नमेंट कालेज में अंबाला छावनी को डबल स्टार मिले हैं। इसमें पूरे प्रदेशभर के किसी भी कालेज को 5 स्टार में से दो से ज्यादा नहीं मिले। इसमें अंबाला छावनी कालेज को 14.50 अंक मिले हैं। क्वालिटी एजूकेशन में नेक रेटिंग, आक्यूपेंसी, अध्यापक प्रोफाइल और अध्यापक-विद्यार्थी अनुपाल को शामिल किया गया है।
प्लेसमेंट
प्लेसमेंट को तीन स्टार में अंक दिए गए हैं। इसमें अंबाला गवर्नमेंट कालेज ने डबल स्टार के साथ 12 अंक प्राप्त किए हैं। इसमें प्लेसमेंट प्रतिशत, एवरेज प्लेसमेंट वेतन और प्लेसमेंट प्रोफाइल को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

इन्फ्रा एंड कम्यूनिटी एंगेजमेंट
इसके भी तीन स्टार तय किए गए थे। बड़ी बात यह है कि इसमें 17.37 अंकों के साथ कालेज को सभी तीन स्टार दिए गए हैं। इसमें पुराने विद्यार्थियों की भागीदारी, इंफ्रा पैरामीटर इत्यादि शामिल किए गए हैं।
अंबाला जिले के राजकीय कालेजों की रैकिंग
अंबाला छावनी 11
नारायणगढ़ 52
शहजादपुर 92
शहर वूमन 103
साहा 120
पंचकूला जिले के राजकीय कालेजों की रैंकिंग
सेक्टर एक 01
कालका 02
सेक्टर 14 03
बरवाला 101
रायपुर रानी 132
कुरुक्षेत्र के राजकीय कालेजों की रैकिंग
भेरियां 40
चम्मू कलां 141
पलवल वूमन 132
कैथल के राजकीय कालेजों की रैकिंग
कैथल 91
गुल्हा-चीका वूमन 75
कलायत वूमन 115
करनाल जिले के सरकारी कालेजों की इस तरह रही रैंकिंग
अंसध- 41
घरौंडा- 84
करनाल वूमन-- 32
करनाल-34
मटकर माजरी- 99
घरौंडा- वूमन- 150
बस्तली- 149
जुंडला वूमन- 124
पाढा- 116
तरावड़ी-- 107
यमुनानगर के राजकीय कालजों की रैकिंग
बिलासपुर 97
छछरौली 53
रादौर 138
सरस्वती नगर मुस्तफाबाद 144
यह पूरे स्टाफ और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है। निश्चित तौर पर यह पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। अभी हम सब को मिलकर काम करते हुए कालेज को नंबर वन स्थान पर लाना है। इसके लिए भी हमारा स्टाफ दिनरात मेहनत कर रहा है।
विज्ञापन

-कमलेश रानी, प्रिंसिपल गवर्नमेंट पीजी कालेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें