फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्लोमा इंजीनियरिंग के 8 ट्रेड में 600 सीटों के लिए घमासान आज से शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। 10वीं और 12वीं के बाद डिप्लोमा इंजीनियरिंग करने का सपना आंखों में संजोए बैठे विद्यार्थियों का इंतजार आज से खत्म हो जाएगा। डिप्लोमा इंजीनियरिंग के तहत शहर की राजकीय बहुतकनीकी में दाखिला के लिए आज मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी। इसके बाद विद्यार्थी 11 से 15 तक अपनी च्वाइस लॉक करवा सकेंगे यानि इस अवधि में पहली काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन

इसी के तहत पहले आनलाइन सीट्स अलाटमेंट की जानकारी 18 सितंबर को दी जाएगी। कोरोना को ध्यान में रखते हुए सारी प्रक्रिया आनलाइन ही पूरी होगी। गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक के आफिसर इंजार्च दाखिला धर्मवीर सैनी ने बताया कि डिप्लोमा इंजीनियरिंग में ही दूसरी काउंसलिंग 24 से 27 सितंबर तक चलेगी और 29 को सीट्स अलाटमेंट की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए तमाम तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और स्टाफ कोरोना काल में भी तत्परता से अपनी ड्यूटी में जुटा है। इस दौरान बहुतकनीकी में पुष्पेंद्र प्रताप, दीपचंद राणा व दलविंद्र सिंह भी अपनी सेवाओं में जुटे थे। धर्मवीर सैनी ने बताया कि डिप्लोमा इंजीनियरिंग और लेटरल एंट्री कोर्स दोनों में कक्षाएं शुरू करने की तारीख सरकार ने फिलहाल 1 अक्टूबर तय की है।
लेटरल एंट्री कोर्स में 14 को जारी होगी मेरिट
वहीं दूसरी और लेटरल एंट्री कोर्स यानी सीधे सेकेंड ईयर में दाखिला के तहत 14 को मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। 15 से 17 सितंबर तक काउंसिलिंग होगी और 18 को सीट अलाटमेंट की जाएंगी। जबकि दूसरी काउंसलिंग 24 से 27 तक होगी और 29 को सीट अलाटमेंट की जाएंगी।
विज्ञापन

जानिए कौन सी ट्रेड हैं अंबाला शहर राजकीय बहुतकनीकी में...
इलेक्ट्रानिक्स एंड काम्युनिकेशन 60
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 60
आर्केटेक इंजीनियरिंग 60
कंप्यूटर इंजीनियरिंग 60
प्लास्टिक इंजीनियरिंग 60
मेकेनिकल इंजीनियरिंग 120
सिविल इंजीनियरिंग 120
आटो मोबाइल इंजीनियरिंग 60
आटोमोबाइल इंजीनियरिंग सोनीपत के बाद अंबाला में...
बता दें कि डिप्लोमा इन आटोमोबाइल इंजीनियरिंग ट्रेड सोनीपत के बाद अंबाला शहर की राजकीय बहुतकनीकी में ही है। इसी तरह प्लास्टिक इंजीनियरिंग भी रोहतक के बाद केवल अंबाला में ही है। ऐसे में इन दोनों ट्रेड में भी दूसरी ट्रेड की तरह दाखिले के लिए काफी प्रतिस्पर्धा रहती है। ऑटोमाबाइल इंजीनियरिंग के साथ प्लास्टिक इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों की संस्थान स्तर पर ही प्लेसमेंट ने इसकी उपयोगिता को और भी बढ़ा दिया है।
कोरोना के चलते सभी दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन ही हो रही हैं। आज पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी। इसके बाद विद्यार्थी 11 से 15 तक अपनी पसंद का विकल्प भर कर सकेंगे। संशोधित लिस्ट के अनुसार 18 को सीट अलाटमेंट की जाएंगी। जहां तक कक्षा शुरू करने की बात है तो कक्षाएं एक अक्टूबर से शुरू होंगी।
विज्ञापन

-धर्मवीर सैनी, आफिसर इंचार्ज दाखिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें