अंबाला। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से दिसंबर माह बच्चों और आमजन को विधिक अधिकारों तथा नशा विरोधी अभियान के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम के रूप में मनाया जा रहा है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव प्रवीण के मार्गदर्शन में डीएलएसए की ओर से शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गरनाला और बीसी बाजार अंबाला कैंट में पैनल अधिवक्ता सारू जस्सी, पैनल पीएलवी नेहा परवीन और राकेश अग्रवाल के सहयोग से जागरूकता शिविर का आयोजन कर मासिक कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई। शिविर का उद्देश्य बच्चों को उनके विधिक अधिकारों, कर्तव्यों तथा न्याय प्रणाली तक आसान पहुंच के बारे में जानकारी देना है। संवाद