फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मां वैष्णों देवी के दर्शन की राह आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। माता वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों के लिए खुशखबरी है। अब माता के दर्शन की राह आसान हो गई है। नारायणगढ़ बस अड्डा से एसी बस की सुविधा शुरू कर दी गई है। यह एसी बस नारायणगढ़ बस अड्डा से अंबाला छावनी वाया जालंधर होते हुए कटरा पहुंचेगी। इसके बाद भक्त मां वैष्णो देवी के दर्शन करेंगे।
विज्ञापन

वहीं, कटरा के लिए एसी बस चलाने की लोग लंबे समय से मांग कर रहे थे। वहीं, अंबाला छावनी से जाने वाले यात्रियों को इस बस का लाभ मिलेगा। मौजूदा समय में नारायणगढ़ सब डिपो के पास तीन एसी बसें है जोकि चंडीगढ़ से दिल्ली मार्ग पर संचालन कर रहीं थी। लेकिन अब इनमें से एक एसी बस को चंडीगढ़ दिल्ली मार्ग से हटाकर, नारायणगढ़- कटरा मार्ग पर लगा दिया है। यह इस मार्ग पर पहली वातानुकूलित बस हैं।
यह है शेड्यूल
नारायणगढ़ बस अड्डा से सुबह साढ़े पांच बजे यह एसी बस कटरा के लिए रवाना हो रही है। लगभग साढ़े सात बजे ये एसी बस अंबाला छावनी बस स्टैंड पहुंचेगी। जहां से मां वैष्णो देवी के भक्तों और यात्रियों को लेकर करीब साढ़े 11 बजे जालंधर पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसके बाद ये बस साढ़े तीन बजे पठानकोट और शाम छह बजे तक कटरा पहुंचेगी। इससे पहले नारायणगढ़ से कटरा के लिए सामान्य बस चलाई जा रही थी। जिसे बंद कर इसकी जगह एसी बस का संचालन शुरू कर दिया है।
वर्जन-
दो दिन पहले नारायणगढ़ बस अड्डा से कटरा के लिए एसी बस चलाई है। यह एसी बस नारायणगढ़ बस अड्डा से सुबह साढ़े पांच बजे चलकर अंबाला छावनी, जालंधर, पठानकोट होते हुए शाम छह बजे तक कटरा पहंचेगी।
विज्ञापन

संजीव, डीआई, नारायणगढ़ सब डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें