फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अस्पताल के बाहर से ई-रिक्शा चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नागरिक अस्पताल के गेट-2 के सामने से एक चोर दिनदहाड़े ई-रिक्शा चोरी कर मौके से फरार हो गया। दुर्गा नगर निवासी मुन्ना अस्पताल में दाखिल अपनी बहन से मिलने आए थे। पीड़ित ने बताया कि उसने अपनी फिरोजी रंग की ई-रिक्शा अस्पताल के बाहर खड़ी की थी। महज 5 मिनट बाद जब वापस लौटे तो रिक्शा गायब था। रिक्शा के लॉकर में ही पीड़ित का ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, पैन कार्ड, आधार कार्ड और एटीएम रखा हुआ था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें