फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बस स्टैंड पर बढ़ेगी ई-बस चार्जिंग की क्षमता

विज्ञापन
अंबाला छावनी बस स्टैंड परिसर में बनने वाले ई चार्जिंग स्टैशन को लेकर बस अड्डे पर निरीक्षण करते
विज्ञापन
सिटी डिपो की तर्ज पर किया जाएगा विस्तार, परिसर में तीन चार्जर और एक हजार किलोवाट का लगेगा ट्रांसफार्मर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



अंबाला। छावनी बस अड्डा परिसर में इलेक्ट्रिक बसों के लिए बनाए जा रहे चार्जिंग स्टेशन की रूपरेखा में बदलाव किया गया है। अब यहां अंबाला सिटी डिपो की तर्ज पर अत्याधुनिक और अधिक क्षमता का चार्जिंग स्टेशन तैयार किया जाएगा। इस चार्जिंग स्टेशन में एक साथ तीन बसों को चार्ज किया जा सकेगा। मंगलवार को अंबाला डिपो के महाप्रबंधक अश्वनी डोगरा ने निर्माण कार्य का जायजा लेने के लिए बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन द्वारा तैयार किए जा रहे बेस का अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि भविष्य की जरूरतों को देखते हुए बेस के आकार को बढ़ाया जाए। पहले इस प्रोजेक्ट के तहत 45 वाई 25 फीट का बेस तैयार किया जाना था, जिसे बढ़ाकर अब 50 वाई 45 फीट करने का निर्णय लिया गया है। इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य एक साथ अधिक बसों को बिना किसी बाधा के चार्जिंग की सुविधा प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन






उपकरणों की क्षमता भी बढ़ेगी

परियोजना में न केवल जगह, बल्कि तकनीकी उपकरणों की क्षमता में भी बढ़ोतरी की गई है, पहले यहां 600 किलोवाट का ट्रांसफार्मर प्रस्तावित था, जिसे अब बढ़ाकर 1000 किलोवाट कर दिया गया है। योजना के अनुसार पहले केवल एक 300 केवीए का चार्जर लगना था, लेकिन अब यहां तीन हाई-कैपेसिटी चार्जर एक साथ लगाए जाएंगे। महाप्रबंधक ने बताया कि अंबाला सिटी की तर्ज पर सुविधाओं के विस्तार से ई-बसों के संचालन में तकनीकी दिक्कतें नहीं आएंगी। चार्जिंग क्षमता बढ़ने से बसों के टर्न अराउंड समय में कमी आएगी और यात्रियों को बेहतर अंतराल पर बसें उपलब्ध हो सकेंगी। अंबाला में जल्द ही 10 ई बसें आने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें