फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मुलाना के स्कूल में निरीक्षण में नहीं मिले कक्षा में शिक्षक

विज्ञापन
स्कूल में अध्यापक के न होने पर बच्चों से बात करते डीईओ। विभाग
विज्ञापन
कम परिणाम वाले स्कूलों में सुधार के प्रयास तेज, डीईओ ने किया निरीक्षण
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला सिटी। बोर्ड परीक्षाओं में शत-प्रतिशत परिणाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग ने कमजोर प्रदर्शन वाले स्कूलों पर ध्यान केंद्रित किया है। इसी क्रम में, जिला शिक्षा अधिकारी ने शनिवार को मिशन सफलता के तहत चार विद्यालयों का दौरा किया। इन विद्यालयों का अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम 50 फीसदी से कम रहा था, जिसके लिए उन्हें सत्र 2025-26 के बोर्ड परीक्षा परिणाम के आधार पर असंतोष पत्र भी जारी किए गए थे।
जिला शिक्षा अधिकारी ने राजकीय उच्च विद्यालय तेपला, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय मुलाना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धीन तथा राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बराड़ा का दौरा किया। मुलाना के राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षाओं में शिक्षकों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई। उन्होंने कक्षा संचालन में नियमितता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा, अब लक्ष्य केवल परीक्षा परिणाम में सुधार करना नहीं, बल्कि प्रत्येक विद्यार्थी को सफलता की दहलीज तक पहुंचाना है। उन्होंने यह भी कहा, दसवीं और बारहवीं कक्षा का कोई भी विद्यार्थी अनुत्तीर्ण नहीं होना चाहिए। उन्होंने अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के परिणाम को भी गुणात्मक रूप से उत्कृष्ट बनाने के प्रयास करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

अभिभावकों से संवाद
तेपला के राजकीय उच्च विद्यालय में जिला शिक्षा अधिकारी ने अभिभावक-शिक्षक बैठक में भाग लिया। उन्होंने दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से संवाद किया। कम अंक प्राप्त करने वाले और अनुपस्थित विद्यार्थियों के अभिभावकों को बच्चों की नियमित उपस्थिति और घर पर पढ़ाई के लिए उचित वातावरण सुनिश्चित करने को प्रेरित किया गया। धीन के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में उन्होंने बारहवीं कक्षा के कमजोर परिणाम वाले विषयों की समीक्षा की। उन्होंने प्रत्येक विषय के अध्यापक से कारणों और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की। बराड़ा के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला शिक्षा अधिकारी ने परिणाम पंजी का अवलोकन कर परिणामों की तुलनात्मक समीक्षा की। उन्होंने कम परिणाम वाले विषयों के अध्यापकों से सुधार के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी मांगी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें