फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से डंपर में लगी आग, जिंदा जला चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना (अंबाला)। दोसड़का स्थित रेड चिल्ली ढाबे के पास हाईटेंशन तार की चपेट में आने से डंपर में आग लगने से चालक जिंदा जल गया। बताया जाता है कि दुकानों के आगे रेत उतारने के बाद डंपर का प्रैशर से ऊपर उठने वाला पिछला हिस्सा ऊंचा रह गया था। हादसा रविवार अलसुबह करीब तीन बजे हुआ। हादसा इतना दर्दनाक था कि करंट लगने पर डंपर धूं-धूं कर जल गया। दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। मुलाना पुलिस ने मृतक बलजीत के पुत्र अरमानदीप के बयानों के आधार पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि उगाला गांव के डेरा मंगलपुर का रहने वाला बलजीत सिंह दोसड़का में रेड चिल्ली ढाबे के पास रेत उतारने गया था। उसने बिजली के तार के नीचे से बैक कर डंपर से रेत उतारा और फिर चलने लगा। बलजीत डंपर के जैक को नीचे करना भूल गया था। टकराने के बाद जैसे ही वह आवाज सुनकर स्थिति का जायजा लेने के लिए नीचे उतरने लगा तो पैर जमीन पर लगते ही अर्थ मिल गया और करंट फैल गया। देखते ही देखते डंपर में आग लग गई। अलसुबह के समय हादसा होने के कारण वह बच नहीं सका।
नौ महीने पहले पिता की हार्ट अटैक से हुई थी मौत


बताया जाता है कि बलजीत के पिता हरभजन की नौ महीने पहले हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। अब बलजीत की मौत हो गई। इसके चलते घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बलजीत अपने पीछे एक बेटा 18 वर्षीय अरमानदीप सिंह, 20 वर्षीय बेटी खुशलीन कौर, पत्नी व मां को छोड़ गया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें