फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: डंपर और स्कूली बस की टक्कर, बाल-बाल बचे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। स्कूल से छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही एंजल्स पब्लिक स्कूल बराड़ा की बस को डंपर ने मुलाना में हरिजन बस्ती मार्ग पर साइड से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बच्चों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। बच्चे इस हादसे में बाल-बाल बच गए। हादसे को अंजाम देने वाला डंपर ओवरलोड था। जिसका चालक मौके पर डंपर छोड़कर फरार हो गया। हादसे में बस की खिड़की का शीशा टूट गया। सूचना पाकर मौके पर मुलाना पुलिस ने पहुंच कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुलाना वासियों के अनुसार हर रोज हरिजन बस्ती से ओवरलोड डंपर तेज गति से निकलते हैं जोकि हादसों का कारण बनते हैं। एंजल्स पब्लिक स्कूल बराड़ा के बस चालक बलकार ने बताया कि स्कूल की छुट्टी के बाद वह बच्चों को छोड़ने के लिए मुलाना से रामगढ़ जा रहा था। तभी रास्ते में मुलाना की हरिजन बस्ती में डंपर ने बस को साइड से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें