फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: डंपर और मोटरसाइकिल की भिड़ंत, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
साहा (अंबाला)। साहा चौक पर तेज गति डंपर ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे उसकी माैत हो गई। टक्कर के बाद चालक फरार हो गया। मृतक की पहचान रामपुर गांव निवासी 34 वर्षीय रोहित कुमार के तौर पर हुई है। वह एक आठ साल के बच्चे का पिता है।
विज्ञापन

हादसा उस समय हुआ जब रोहित अंबाला छावनी के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन पिता को खाना देने आया और कुछ देर अस्पताल में रुकने के बाद घर लौट रहा था। अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में उसके भाई संदीप ने बताया कि भाई परचून की एक दुकान चलाता था। वह काफी मेहनती था। वीरवार शाम को वो पिता रामपाल का हालचाल पूछने और रोटी देने के लिए अंबाला कैंट आया था।
लगभग आठ बजे वो अस्पताल से घर के लिए बाइक पर निकल गया था लेकिन काफी देर तक जब वो वापस नहीं आया। ऐसे में उन्होंने उसकी तलाश शुरू की तो जानकारी मिली कि साहा चौक पर उसे एक डंपर ने टक्कर मार दी है और उसे अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल लेकर गए हैं। जब परिजनों और रिश्तेदारों के साथ अस्पताल पहुंचे तो जानकारी मिली कि उसकी मौत हो चुकी है। साहा पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

बेलगाम डंपर से आफत में जान ः अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में रोहित के पोस्टमॉर्टम के दौरान रामपुर गांव निवासी युद्धवीर, गौरव, मंजीत और गौरव ने बताया कि सड़क पर दौड़ते बेलगाम डंपर रोजाना किसी न किसी घर का चिराग बुझा रहे हैं। बावजूद इसके न तो प्रशासन इन पर सख्ती कर रहा है और न ही पुलिस। रोजाना कोई न कोई घटना सुनने को मिलती हैं। यह डंपर कभी शाहबाद की तरफ से तो कभी नारायणगढ़ की तरफ से आते हैं जो हादसे का कारण बनते जा रहे हैं।
स्कूल की वैन को मारी थी टक्कर ः दो दिन पहले मंगलवार को भी डंपर ने कहर बरपाया था। तेजगति डंपर ने साहा-कड़ासन मार्ग पर स्थित तेजस स्कूल की वैन को पीछे से टक्कर मारी थी। इस दौरान वैन में चालक के अलावा सात अध्यापिकाएं व एक 10 वर्ष का बच्चा भी था। टक्कर लगने से स्कूल की वैन तीन से चार पलटियां खाते हुए खदान में पलट गई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने बड़ी मुश्किल से सभी लोगों को वैन से निकालकर अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल पहुंचाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें