फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गन्ना किसानों का 42 करोड़ रुपये बकाया, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बनौंंदी शुगर मिल पर बकाया 42 करोड़ रुपये का भुगतान जल्द कराने और अन्य मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने वीरवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही जिला प्रधान मलकीत सिंह की अध्यक्षता में किसानों ने एक ज्ञापन उपायुक्त डॉ. शालीन को सौंपा।
विज्ञापन


ज्ञापन में गन्ने की खरीद जल्दी शुरू करवाने व 14 दिन में भुगतान करने, गन्ने का रेट 450 रुपये प्रति क्विंटल करने व खराब फसलों का मुआवजे जल्द देने की की मांग शामिल थी।

किसानों ने कहा कि अगर जल्द ही उनकी मांगों को लेकर कोई कार्रवाई न हुई तो वह आंदोलन तेज कर देंगे। गौरतलब है कि गन्ना किसानों का करीब 42 करोड़ रुपये सरकार पर बकाया है। इससे पहले भी किसानों ने सीएम मनोहर लाल से शहजादपुर में आयोजित जनसंवाद में बकाया भुगतान कराने की मांग की थी।
विज्ञापन


सीएम ने समझाया था कि धीरे-धीरे किसानों का बकाया चुकता किया जाएगा। अब दोबारा से किसानों ने इसको लेकर मोर्चा खोल दिया है। इस मौके पर युवा जिला प्रधान गुलाब पूनिया, प्रदेश सलाहकार रमेश राणा, प्रदेश मंडल महासचिव सुरजीत सिंह, महासचिव राजीव शर्मा, संगठन सचिव राम सिंह व अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें