फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश और कोर्ट केस के चलते दूसरे पक्ष पर किया हमला, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। रंजिश और कोर्ट केस के चलते आरोपी मलकीत सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर हुडा कॉलोनी के गेट पर दूसरे पक्ष से गुरदेव सिंह, परिवार और दोस्त पर हमला कर दिया। आरोपियों ने गुरदेव सिंह के घर में घुसकर भी मारपीट की। इस हमले में गुरदेव सिंह, दोस्त गगनदीप सिंह, भाई सुमरी व बहन सुनिता घायल हो गए। थाना पड़ाव पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायत में गुरदेव सिंह ने बताया कि वह एच 1 हुड्डा कॉलोनी सेक्टर-34 कैंट का निवासी है और फ्रूट की रेहड़ी लगाता है। उसका करीब एक साल पहले मलकीत सिंह निवासी गांव नन्हेड़ा के परिवार के साथ लड़ाई-झगड़ा हुआ था। इसका केस अभी कोर्ट में चल रहा है। इसी बात की आरोपियों ने रंजिश रखी हुई थी। 25 अक्तूबर को वह अपने दोस्त गगनदीप निवासी जंडली शहर के साथ हुडा कॉलोनी के गेट के बाहर शाम छह बजे के करीब अपनी कार में बैठ बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान मलकीत सिंह अपनी कार में आया। उसके साथ अंग्रेज, छोटू, सूरज, रविश निवासी गांव नन्हेड़ा थे। उन्होंने अपनी गाड़ी को सीधे उनकी गाड़ी में दो बार टक्कर दे मारी। इसके बाद वह अपनी गाड़ी से नीचे उतरे, उनके हाथ में रॉड थी। उन्होंने रॉड से उसकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए।
वह गाड़ी से नीचे उतरे। मलकीत ने अपने हाथ में पकड़ी कृपाण से उस पर वार कर दिया जो उसकी दाहिने हाथ की छोटी उंगली पर लगी। छोटू के हाथ में कोई असलाह था। उसने उसकी बाई आंख पर वार किया। वह दोनों घर की ओर दौड़े। आरोपी उनके पीछे दौड़े और घर घुस गए। इतने में उनके और साथी आ गए। जिनमें एक बेजु व प्रताप था। आरोपियों ने उस की बहन सुनीता व भाई सुमरी को हमला कर घायल कर दिया और मकान के शीशे तोड़ दिए। चिल्लाने की आवाज सुनकर लोगों की जमा भीड़ को देखकर सभी आरोपी हथियारों सहित फरार हो गए। आरोपी मलकीत ने जाते हुए उस की जेब से दो हजार पांच सौ रुपये छीन लिए। इसके बाद चारों घायलों को परिजन इलाज के लिए छावनी के नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे। शिकायत के बाद थाना पड़ाव पुलिस ने आरोपी मलकीत सिंह, अंग्रेज, छोटू, सूरज रविश, बेजू व प्रताप के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें