फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी आदेशों की उड़ रही धज्जियां, पान और गुटखे की बिक्री जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जनता को कोरोना वायरस जैसे जानलेवा संक्रमण से बचाने के लिए सरकार ने लॉकडाउन के आदेश जारी किए हुए हैं। 4 लोग एक जगह इकट्ठा न हो सकें इसके लिए भी प्रशासन ने धारा 144 लगाई हुई है। 12 दिन बाद अंबाला शहर के कुछ क्षेत्रों में सरकार के आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए। कुछ दुकानदारों ने दुकानें खोलनी शुरू कर दी हैं। जोकि प्रशासन को खुला चैलेंज भी दे रही है। हालांकि हरियाणा सरकार ने तंबाकू, पान, गुटखा आदि गैर जरुरी दुकानों के खुलने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। जिसका असर अंबाला के कुछ दुकानदारों पर होता दिखाई नहीं दे रहा है। अलबत्ता यह दुकानें शहर के मुख्य चौक चौराहों पर मौजूद हैं। जहां से हर आम नागरिक व पुलिस प्रशासन का भी निरंतर आना जाना लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें