फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: राजकीय स्कूलों में एक करोड़ के बजट से दिए जाएंगे ड्यूल डेस्क, पहुंचने शुरू हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिले के अंबाला खंड टू व शहजादपुर में राजकीय स्कूलों के विद्यार्थी पढ़ाई करने के लिए जमीन पर नहीं बैठेंगे। विद्यार्थियों के लिए शिक्षा विभाग 33 राजकीय स्कूलों के लिए 1486 ड्यूल डेस्क उपलब्ध करवाएगा। विभाग ने इन स्कूलों से विद्यार्थियों की संख्या के हिसाब से डिमांड मांगी थी। अब विद्यालयों में यह नए ड्यूल डेस्क जाने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

इन दोनों खंड में करीब एक करोड़ के बजट से ड्यूल डेस्क सप्लाई होंगे। यह डेस्क 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध करवाए जाएंगे। बता दें कि शिक्षा विभाग ने जिले में पहले पायलट प्रोजेक्ट के लिए अंबाला खंड वन को चुना था। इस खंड में सभी स्कूलों में डेस्क उपलब्ध करवाए गए। इसके बाद अंबाला खंड टू व शहजादपुर को डेस्क उपलब्ध करवाने के लिए चुना गया। अब इन स्कूलों में यह डेस्क उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इसके बाद खंड बराड़ा, नारायणगढ़ व साहा के स्कूलों में डेस्क भेजे जाएंगे।
शहजादपुर खंड में 9वीं से 12वीं कक्षा के स्कूल
स्कूल ड्यूल डेस्क डिमांड
राजकीय स्कूल रायवाली 112
राजकीय स्कूल फतेहगढ़ 65
राजकीय गर्ल्स स्कूल शहजादपुर 120
राजकीय स्कूल कड़ासन 50
राजकीय स्कूल पतरहेड़ी 153
राजकीय स्कूल कक्कड़ माजरा 100
राजकीय स्कूल धनाना 115
राजकीय स्कूल बड़ी बसी 90
राजकीय स्कूल जटवाड़ 75
राजकीय स्कूल भड़ौग 25
राजकीय स्कूल कोड़वा खुर्द 50
राजकीय प्राथमिक स्कूल बनौंदी 10
राजकीय प्राथमिक स्कूल खानुपर ब्रह्मण 55
राजकीय प्राथमिक स्कूल शेरपुर 30
राजकीय प्राथमिक स्कूल गणेशपुर 20
राजकीय गर्ल्स प्राथमिक स्कूल राजौली 20

अंबाला खंड टू में 9वीं से 12वीं कक्षा के स्कूल
स्कूल ड्यूल डेस्क डिमांड
राजकीय स्कूल बकरा मार्केट 10
राजकीय स्कूल बीसी बाजार 50
राजकीय स्कूल बोह 37
राजकीय स्कूल गरनाला 27
राजकीय स्कूल घेल कलां 17
राजकीय स्कूल कांवला 03
राजकीय स्कूल करधान 15
राजकीय स्कूल पंजोखरा 20
पीएम श्री रामबाग रोड छावनी 10
राजकीय स्कूल रंगिया मंडी 66
राजकीय स्कूल सपहेड़ा 35
राजकीय स्कूल सुलतानपुर 30
राजकीय गर्ल्स स्कूल बब्याल 31
राजकीय उच्च विद्यालय मानकपुर 10
राजकीय उच्च विद्यालय मंडौर 22
राजकीय उच्च विद्यालय सलारहेड़ी 35
राजकीय उच्च विद्यालय टुंडला 25

अंबाला खंड टू व शहजादपुर में नए ड्यूल डेस्क की सप्लाई जानी शुरू हो गई है। इससे पहले अंबाला खंड वन में ड्यूल डेस्क भेजे गए थे। अब इन स्कूलों में डेस्क भेजे जा रहे हैं। स्कूलों में डेस्क मिलने से विद्यार्थियों को कक्षा में बैठने में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें