फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को मारी टक्कर, एक की मौत और तीन मजदूर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। मुलाना थाना क्षेत्र स्थित झिलमिल ढाबे के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को चपेट में ले लिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि ट्राॅली सवार चार मजदूर अनियंत्रित होकर नीचे गिर गए। इस बीच ट्रैक्टर का टायर यमुनानगर के कैल गांव निवासी अशोक कुमार के ऊपर से गुजर गया। अशोक के सिर और मुंह से खून बहने लगा। अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं तीन अन्य मजदूर कैल गांव निवासी मांगे राम, रपौली गांव निवासी राकेश कुमार व काजीबांस गांव निवासी सूबे सिंह चोटिल हो गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और डंपर चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मुलाना पुलिस को दिए बयान में यमुनानगर के झाड़ चंदना गांव निवासी सुलेख चंद उर्फ काला ने बताया कि वह पिछले चार-पांच वर्षों से उसके गांव के ठेकेदार गुरदेव सिंह के पास बतौर चालक नौकरी करता है।
वह अन्य मजदूरों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में पंजाब से तूड़ी व पराली खरीदकर यमुनानगर की मंडियों में बेचते हैं। वह अंबाला के मटहेड़ी शेखां से तूड़ी लोड करके यमुनानगर के लिए चले थे। उसके साथ अशोक कुमार, मांगा राम, राकेश कुमार, सूबे सिंह साथ थे। ट्रैक्टर की एक साइड में अशोक कुमार व मांगे राम और दूसरी तरफ सूबे सिंह व राकेश कुमार बैठे थे। शाम करीब सात बजे जैसे ही वह कांसापुर गांव से थोड़ा आगे झिलमिल ढाबे के सामने पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार एक डंपर आया और उसकी ट्राॅली में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मांगे राम, अशोक कुमार, राकेश कुमार व सूबे सिंह सिंह सड़क पर जा गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें