फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: डीएसपी की स्कॉर्पियो और महिला नेता की कार में टक्कर, खुले एयरबैग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शनिवार सुबह करीब दस बजे सेक्टर-7 में चंडीगढ़ पुलिस के एक डीएसपी की सरकारी स्कॉर्पियो गाड़ी और हरियाणा नंबर की मारुति बलेनो कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बलेनो गाड़ी के एयरबैग खुल गए। बलेनो में वर्ष 2020 में अंबाला से हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट पार्टी से मेयर का चुनाव लड़ चुकीं अमीषा चावला और दो अन्य लोग बैठे थे। वे अंबाला से सेक्टर-7 में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास पर उनसे मुलाकात के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन

सरकारी स्कॉर्पियो डीएसपी (मुख्यालय) रजनीश की थी। सूचना पर पीसीआर समेत सेक्टर-26 थाने की पुलिस पहुंची। जांचकर्ता अफसर एसआई सुखदेव सिंह ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए। डीएसपी के पीएसओ कपिल कुमार का कहना था कि बलेनो कार की मरम्मत पर लगभग एक लाख रुपये तक का खर्च आएगा। कपिल ने गाड़ी ठीक करवाने का भरोसा दिलवाया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें