फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मजदूर पति की हत्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। गांव ब्राह्मण माजरा में लाल बच्चन की प्रेमी से हत्या कराने वाली पत्नी को भी पुलिस ने काबू कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे और एक दिन के रिमांड पर चल रहे प्रेमी राजन को भी जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि एक दिन के रिमांड में दौरान हत्यारे राजन को घटनास्थल पर ले जाया गया था और पास ही खेतों के पास झाड़ी से लाल बच्चन के सिर पर मारने वाला चापड़ भी बरामद किया। बता दें कि आरोपी ने गांव मंगलई निवासी लाल बच्चन की हत्या कर 10 अप्रैल को ही शव गांव ब्राह्मण माजरा के खेतों में फेंक दिया था और 11 अप्रैल को शव बरामद हुआ था।
पुलिस ने पत्नी पर नजर रखी और उसकी कॉल डिटेल खंगलवाई तो कच्चा बाजार निवासी अजय यानी प्रेमी का नाम सामने आया था। पुलिस ने उसे 16 जून को काबू कर लिया था। जबकि कोर्ट में पेश कर उसे एक दिन के रिमांड पर लिया था। पुलिस ने बताया था कि करीब चार साल पहले मृतक लाल बच्चन की पत्नी मंगलई की फैक्टरी में काम करती थी और वहीं, आरोपी राजन के साथ उसकी मुलाकात हुई। दोनों में प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें