फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: स्टेशन पर नशेड़ी झपट रहे मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कैंट रेलवे स्टेशन पर नशेड़ी यात्रियों से छीनाझपटी कर रहे हैं। कभी मोबाइल छीनकर भाग जाते हैं तो कभी जेब से रुपये निकाल लेते हैं। ऐसे दो मामलों ने एक बार फिर स्टेशन की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। पहले मामले में गाजीपुर उत्तरप्रदेश निवासी रजनीश ने बताया कि वो तीन मई को गांव जाने के लिए कैंट रेलवे स्टेशन पर आया था। वो टिकट लेने के लिए अनारक्षित टिकट घर के पास खड़ा था। इस दौरान दो नौजवान लड़के उसके पास आए और खड़े होकर बात करने लगे। उसने दोनों लड़कों को बताया कि उसे बनारस जाना है।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों लड़कों ने भी बनारस जाने की बात कही। इसके बाद उन्होंने उसे 50 हजार रुपये नगद दिखाए और कहने लगे कि उन्हें 20 हजार रुपये गूगल पे खाते में चाहिए। इसके लिए वो उसे 50 हजार रुपये देंगे। रजनीश ने बताया कि वो उनके झांसे में आ गया। इस दौरान उसने भाई से दस हजार रुपये गूगल पे के माध्यम से मंगवाए। उसके खाते में पहले से ही 12 हजार रुपये पड़े थे। इस दौरान उन दोनों लड़कों ने उसे झांसे में लेकर गूगल पे का यूपीआईडी और पासवर्ड पूछ लिया। उन्होंने कहा कि 20 हजार रुपये वो उसके मोबाइल से अपने खाते में डाल रहे हैं, इसलिए वो उन्हें अपना मोबाइल दे दे। लेकिन उसने फोन नहीं दिया और फिर वो अचानक हाथ से मोबाइल छीनकर भाग गए।
आम्रपाली में चढ़ते अज्ञात ने निकाले पैसे
कुछ दिन पहले ऐसी ही एक घटना अमृतसर से सहरसा जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस में भी घटित हुई थी। मदद करने के बहाने दो लड़कों ने ट्रेन में सवार हुए यात्री की जेब से 2200 रुपये पैसे निकाल लिए थे। यात्री ने इसकी शिकायत स्टेशन अधीक्षक से भी की थी। जब उसे जीआरपी थाने जाकर रिपोर्ट करवाने का कहा गया तो वो डर गया। गौरतलब है कि आम्रपाली आने के समय कुछ नशेड़ी दिखने वाले युवक यात्रियों के ईद-गिर्द मंडराते रहते हैं और भीड़भाड़ में धक्का-मुक्की करते हुए यात्रियों की जेब से पैसे निकाल लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें