फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में व्यक्ति के साथ मारपीट, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। शराब के नशे में व्यक्ति के साथ गाली-गलौज व मारपीट करने का मामला सामने आया है। इसको लेकर रिंकु निवासी डेहा कॉलोनी ने हॉउसिंग बोर्ड कॉलोनी चौकी में शिकायत दी है। शिकायत में रिंकू ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाला किरण रात को शराब के नशे में मोटरसाइकिल से आया। शराब के नशे में उससे मोटरसाइकिल नहीं संभाली गई और वह गिर गया। जब उसका भाई दीपक वहां से निकलने लगा तो किरण ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब दीपक ने ऐसा करने से मना किया तो उसने उस पर हमला कर दिया। इसमें दीपक घायल हो गया। उसे छावनी के नागरिक अस्पताल लाया गया। वहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें